पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाह फसल का होगा बीमा, किसानों को मिलेगा लाभ

लाह फसल का होगा बीमा, किसानों को मिलेगा लाभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। राज्य सरकार द्वारा लाह कृषकों को प्राकृतिक आपदा के कारण फसल क्षति होने की स्थिति में क्षतिपूर्ति लाभ हेतु लाह फसल बीमा योजना लागू किए जाने का प्रस्ताव है। इसके लिए सरकार बीमा कंपनियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट आमंत्रित कर रही है।
ऐसी बीमा कम्पनियां जो भारत सरकार या रिजर्व बैंक आफ इंडिया से फसल बीमा कार्य करने हेतु अधिकृत हैं, वे फसलवार लाह फसल बीमा का प्रस्ताव बीमित राशि एवं प्रीमियम दर इत्यादि सहित दिनांक सितंबर तक सरकार के पास दे सकती है।
आवेदन प्रबंध निदेशक, झास्कोलैंप, पुरूलिया रोड के यहां समर्पित करना है। राज्य के नौ लाह प्रक्षेत्र जिलों रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, लातेहार, गढ़वा एवं मेदिनीनगर (पलामू) में लाह कृषकों द्वारा कुसुमी एवं रंगीनी लाह खेती की जाती है।