पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड में एक और लव जिहाद, तीन बच्चों के पिता ने नाम बदल की शादी, अब बीवी बच्चों संग फरार

झारखंड में एक और लव जिहाद, तीन बच्चों के पिता ने नाम बदल की शादी, अब बीवी-बच्चों संग फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो - लव जिहाद की शिकार हुई कलावती।

रांची/धनबाद/बोकारो। नाम बदलकर हिन्दू युवती से शादी करने और फिर पत्नी को धर्म बदलने के लिए प्रताड़ित करने के आरोपी मंजूर आलम उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बोकारो जिले की अमलाबाद ओपी पुलिस ने उसे रामगढ़ से सोमवार शाम गिरफ्तार किया और अब बोकारो में पूछताछ कर रही है। एसपी जितेंद्र सिंह ने मंजूर की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इधर, पीड़ित युवती का आज मेडिकल करवाया जाएगा और वहीं कोर्ट में बयान भी दर्ज करवाया जाएगा।

यह है पूरा मामला

13 सितंबर को पाथरडीह लोको बाजार जीआरपी कालोनी निवासी कलावती ने चंदनकियारी थाना में महाल निवासी बीसीसीएल कर्मी मंजूर शाह पर नाम बदलकर हिंदू होने का झांसा देकर शादी करने का मामला दर्ज करवाया था। इसके पहले भी विगत सात साल से मंजूर शाह उस युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा था। युवती के शादी के लिए काफी दवाब दिए जाने के बाद मंजूर शाह उर्फ दीपक ने पांच दिसंबर 2013 को चीरा चास में अपने मित्रों के साथ मिलकर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की।

दर्ज मामले में युवती का कहना है कि मंजूर शाह ने उस तक पहुंचने के लिए पहले उसके पिता से दोस्ती की। बाद में उसके घर आने-जाने लगा। इस दौरान मंजूर शाह अपने को अविवाहित दीपक बताता रहा। युवती उसके झांसे में गई। इसके बाद आरोपी मंजूर ने युवती के पिता से उनके बिहार के सिवान स्थित पैतृक सम्पति को बिकवाकर सारे रुपये भी हड़प लिए।

आठ के खिलाफ दर्ज है प्राथमिकी

कलावती ने इस मामले में चंदनकियारी के महाल निवासी 47 वर्षीय मंजूर शाह, शकीना बीबी, इलियास, मंजूर की मंझली पुत्री, उस्मान गनी अंसारी, अख्तर अंसारी, खलील अंसारी मुस्तफा को आरोपी बनाया है। चंदनकियारी थाना में कांड संख्या-341, 323, 324, 504, 596, 379, 120 बी, 376 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया है।
चार बच्चों का बाप है मंजूर

मंजूर उर्फ दीपक पहले से शादीशुदा है। उसकी पत्नी शकीना बानो, तीन बेटी और एक बेटा चंदनकियारी के मोहाल में रहते हैं। बीसीसीएल से उसे अमलाबाद में क्वार्टर मिला है। उस क्वार्टर में भी कलावती को कुछ दिन रखा गया था।

सुदामडीह कोलियरी में सुपरवाइजर है मंजूर

कलावती से शादी करने के बाद धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने वाला आरोपी मंजूर बीसीसीएल कर्मी है। वह सुदामडीह की छह नंबर खदान में सुपरवाईजर है। पूर्व में वह साधारण लोडर था। उसी दौरान कलावती को प्रेम जाल में फांसा था। पीड़ित के पिता सहाजन ठाकुर पाथरडीह लोको बाजार स्थित जीआरपी कॉलोनी में रेलवे की जमीन पर झोपड़ी बनाकर सपरिवार रहते हैं। अपनी जमीन पर सब्जी की खेती भी करते हैं।
आगे पढ़ें :- 'साथ रहना है तो निकाह करो, मेरा धर्म अपनाओ'