पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जम्मू कश्मीर में फंसे २६ झारखंडी कामगारों को दिल्ली भेजा गया

जम्मू-कश्मीर में फंसे २६ झारखंडी कामगारों को दिल्ली भेजा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। झारखंड के 26 कामगार जो कि जम्मू कश्मीर में आयी बाढ़ के कारण श्रीनगर एवं अन्य स्थानों में फंसे थे, उन्हें सुरक्षित तरीके से यहां से निकाल कर सोमवार को दिल्ली भेजा गया। झारखंड से श्रमायुक्त डॉ. मनीष रंजन के नेतृत्व में एक राहत टीम वहां कैंप कर रही है।
टीम की ओर से झारखंड के निवासियों को सुरक्षित निकालते हुए वापस आने को इच्छुक लोगों को वापस भेजा जा रहा है। राहत दल के द्वारा अब तक कुल 85 झारखंड निवासियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है तथा उन्हें आवश्यकतानुसार वायुमार्ग तथा रेलमार्ग से झारखंड राज्य में वापस लाने की कार्रवाई कर रही है।
दल के सदस्यों द्वारा बताया गया है कि श्रीनगर में राहत दल बहुत ही विषम परिस्थितियों में कार्य कर रहा है।