रांची। लिटिल एजेंल्स हाई स्कूल में सोमवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कुल 145 स्टूडेंट्स को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार बेस्ट एकेडेमिक परफार्मेंस के लिए और विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि झारखंड समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष प्रतिभा पांडेय ने सभी छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पुरस्कार से छात्रों में आगे बढ़ने की भावना तो बढ़ती है छात्रों के बीच कंपटीशन भी बढ़ता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी है। मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल फरीदा यासमिन सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।