रांची। निर्मला कॉलेज में सोमवार को
शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में बेस्ट टीचर का अवार्ड पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ रश्मि माला साहू को प्रदान किया गया। वहीं बेस्ट स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर का पुरस्कार बीए पार्ट थ्री पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स की छात्रा गुड़िया सिंह को दिया गया।
पुरस्कार प्रेमसंस मोटर्स की ओर से प्रदान किया गया। मौके पर प्रेमसंस मोटर्स की सीनियर मैनेजर मार्केटिंग एंड ऑपरेशन सुनीता सिंह ने कहा कि समाज और देश के विकास में शिक्षक की सबसे अहम भूमिका होती है। शिक्षकों के मार्ग दर्शन से ही स्टूडेंट्स बेहतर करते है और सभी का नाम रोशन करते है।