रांची। दिल्ली पब्लिक स्कूल में सोमवार से रेलवे जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ मानचित्र संकेतन प्रतियोगिता के साथ हुई। इसकी औपचारिक शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य डॉ राम सिंह ने की। डॉ सिंह ने प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा प्रस्तुत पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत भारतीय रेलवे की अद्भुत कार्यप्रणाली की सराहना की।
उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों का ज्ञान वर्धन तो होता ही है साथ ही साथ उनमें अपने को संसाधनों, संपदा और धरोहरों को संजोने और संवारने की प्रवृति भी जागृत होती है।
मानचित्र संकेतन प्रतियोगिता में स्कूल के कक्षा छह से आठ के 40 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन ने उनकी सृजनात्मकता को भी उभारने का कार्य किया।
स्टूडेंट्स ने मानचित्र संकेतन के माध्यम से भारत के साथ साथ जापान और जर्मनी की रेलवे व्यवस्था व कार्यप्रणाली का तुलनात्मक अध्ययन की प्रस्तुति दी। स्टूडेंट्स ने पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भारतीय रेल व्यवस्था, उसकी सुरक्षा से संबंधित बातें भी रखी।