पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएड की परीक्षा में अव्यवस्था, एक बेंच पर तीन स्टूडेंट्स

बीएड की परीक्षा में अव्यवस्था, एक बेंच पर तीन स्टूडेंट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो : बीएड की परीक्षा देती युवतियाँ।
रांची। रांची यूनिवर्सिटी में सोमवार से बीएड की परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन ही परीक्षा में अव्यवस्था सामने आई। पीजी के कई विभागों में क्षमता से अधिक स्टूडेंट्स का सेंटर बना दिया गया है। इस कारण पीजी भूगोल डिपार्टमेंट्स के शिक्षकों को काफी परेशानी हुई। एक बेंच पर तीन स्टूडेंट्स को बैठाने के बाद भी विभाग काफी छोटा पड़ गया।
इतना ही नहीं लैब को परीक्षा रुम बना दिया गया। इसके बाद भी विभाग को पीजी बांग्ला डिपार्टमेंट से रूम देने का आग्रह किया, तब जाकर किसी प्रकार परीक्षा हुई।
इधर, बेसिक साइंस भवन में पर्याप्त व्यवस्था थी। एक बेंच पर एक स्टूडेंट्स को बैठाया गया था। पीजी फिजिक्स एचओडी डॉ. एसएन सिंह ने बताया कि यहां पर्याप्त जगह है। इसलिए एक बेंच पर एक स्टूडेंट् बैठाया गया है।
फोटो : आरके राकेश।