पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदिवासी महिलाओं की समस्या पर उच्चस्तरीय बैठक में होगी चर्चा, शामिल होंगी वासवी

आदिवासी महिलाओं की समस्या पर उच्चस्तरीय बैठक में होगी चर्चा, शामिल होंगी वासवी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। हाई लेबल कमेटी आॅन द स्टेटस आॅफ वुमेन भारत सरकार की एक बैठक भुवनेश्वर में 16 और 17 सितम्बर को आयोजित की गई है। इस बैठक में आदिवासी महिलाओं के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। आदिवासी महिलाओं के विभिन्न मुद्दों को समझने और ठोस कार्ययोजना तैयार करने के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का दल भुवनेश्वर पहुंच रहा है। पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यों में रहनेवाले आदिवासी समुदायों का स्थिति और समस्याओं को समझने के बाद प्रधानमंत्री को रपट सौंपी जाएगी। राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य वासवी किड़ो इस बैठक में विशेष तौर पर शामिल होंगी।

स्वास्थ्य, रोजगार, विस्थापन को समझने का होगा प्रयास

हाई लेबल कमेटी आॅन द स्टेटस आॅफ वुमेन भारत सरकार की अध्यक्ष डा. पाम राजपूत आदिवासी महिलाओं की समस्याओं को समझने के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में आदिवासी महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, के साथ विस्थापन और पलायन का उनके जीवन पर असर पर महिलाओं से सुनेंगी। इसके साथ आदिवासी समाज में व्याप्त कुरीतियों का महिलाओं पर कुप्रभाव डाइन प्रथा आदि पर गंभीर चर्चा की जाएगी।
बैठक में भाग लेने के लिए नेशनल एलायंस आॅफ वुमेन नावो के एक प्रतिनिधिमंडल वासवी किड़ो पूर्व सदस्य महिला आयोग, मुन्नी हांसदा दुमका व जिला परिषद सदस्य,बिटिया मुरमू दुमका, मौसमी बाखला चतरा, आलोका कुजूर, ममता कुजूर जसपुर आदिवासी महिला महासंघ,मंजू मीना लकड़ा भुवनेश्वर रवाना होगा।