रांची। रांची यूनिवर्सिटी में पीजी उर्दू डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स फर्स्ट सेमेस्टर के गजल पेपर की कापियों का फिर से मूल्यांकन से मांग की रहे हैं। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के बैनर तले सोमवार को विभाग के छात्र प्रोवीसी डॉ. रजीउद्दीन से मिले। स्टूडेंट्स ने बताया कि गजल पेपर में 88 स्टूडेंट्स में 44 फेल हो गए हैं।
इसी प्रकार थर्ड सेमेस्टर में 63 में से 28 स्टूडेंट्स फेल स्टूडेंट्स फोर्थ सेमेस्टर में प्रोन्नत करने की मांग की। प्रोवीसी डॉ. एम रजीउद्दीन ने कहा कि इस मामले पर 10 दिनों में निर्णय ले लिया जाएगा।
छात्रों ने कहा कि इस मामले को लेकर दो सितंबर को वीसी से मिले थे तो उन्होंने कहा कि रिजल्ट खराब के लिए एचओडी जिम्मेवार हैं। इसलिए एचओडी को पद से हटाया जाए। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से पावेल कुमार, विभाकर यादव, हिदायतुल्ला, अनिमेश मुखर्जी, ए रसीदी, पवन चौधरी, अकरम, अफ़सर इमाम, अजय सिंह समेत अन्य थे।