रांची। राजधानी में आवारा कुत्ता की संख्या बढ़ गई है। कई क्षेत्रों में आवारा कुत्ता से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसकी सूचना निगम को देने के बाद भी कुत्तों को पकडऩे की कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। दरअसल, आवारा कुत्ता को पकडऩे का काम होप फॉर एनीमल्स नामक संस्था करती है। पिछले चार माह से संस्था को दिया गया वाहन खराब है।
इस कारण कुत्ता पकडऩे का अभियान बंद हो गया है। संस्था की ओर से निगम में वाहन की मरम्मत कराने के लिए आवेदन दिया गया है, लेकिन अभी तक फाइल टेबुल से टेबुल घूम रही है।
इधर, आवारा कुत्ता से परेशान आम लोगों के सामने इस समस्या से निपटने का कोई रास्ता नहीं निकल रहा है। इस संबंध में निगम के ओएस ने बताया कि शीघ्र ही वाहन की मरम्मति करा कर कुत्ता पकडऩे का अभियान शुरू किया जाएगा।