रांची। कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में 47 वां इंजीनियर्स डे का आयोजन सोमवार को किया गया। मौके पर छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किये गए विभिन्न प्रकार के मॉडलों की प्रदर्शनी लगायी गई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. एम विश्वसरैया के चित्र पर माल्यार्पण से किया गया।
मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सिक्योर मेट्रिक्स प्राइवेट इंडिया लिमिटेड, मुम्बई के सीईओ बालाजी वेंकटेश्वर ने मेकिंग इंडियन इंजीनियर्स वल्र्ड क्लास विषय पर बोलते हुए कहा कि पूरा विश्व भारत के युवा शक्ति पर आशा भरी नजरें जमाएं हुए है।
उन्होंने कहा कि आवश्यकता है कि विरासत में मिले हमें अपनी प्रतिभाओं को क्रियात्मकता, दृढ़ इच्छा शक्ति और बदलाव के साथ इसे निखारने की। उन्होंने विषय से संबंधित कई आवश्यक टिप्स भावी इंजीनियरों को दिया। वहीं सीएसई की छात्रा मिनी मिश्रा ने भी पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से विषय की सार्थकता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के बीच में सीआईटी के सिविल विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष व महान इंजीनियर स्व॰ डॉ. सी॰ के॰ सिंह को दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सभी ब्रांचों के टॉपरों व विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को प्राचार्य डॉ. भट्टाचार्या, ट्रिपल-ई विभागाध्यक्ष प्रोफेसर जी के लाल, उदय कुमार, शिक्षक रवि शंकर सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. शालिनी सिंह ने किया।