पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिनों के जद्दोजहद के बाद एएसआई ने संभाला पदभार

तीन दिनों के जद्दोजहद के बाद एएसआई ने संभाला पदभार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। अधिसूचना जारी होने के तीन दिनों के बाद सोमवार को नए असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया के पद पर अधिवक्ता अनुराग कुमार ने योगदान दे दिया। चार्ज लेने के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल भी उनके साथ कोर्ट आई थी। पद भार ग्रहण करने के बाद अनुराग कुमार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है, गारिमामय तरीके से इसे पूरा करना उनकी प्राथमिकता होगी। एएसआई कार्यालय की गरिमा बढ़े, लोकहित के कार्यों में किसी प्रकार का विलंब नहीं हो, इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके पहले पूर्व एएसआई मुख्तार खान ने अनुराग कुमार को पुष्पगुच्छ दी और नई जिम्मेवारी के लिए बधाई दी।

उल्लेखनीय है कि नए असिस्टेंट सॉलिसिटर जनरल की नियुक्ति के संबंध में गत आठ सितंबर को ही अधिसूचना जारी हो गई थी। इसके बाद तीन दिन पूर्व अनुराग कुमार रांची पदभार ग्रहण करने पहुंच गये थे। पर पूर्व एएसआई ने पदभार नहीं छोड़ा था, सोमवार को उन्होंने कार्यालय छोड़ दिया जिसके बाद नए एएसआई ने कार्यभार संभाला।
उल्लेखनीय है कि अनुराग कुमार रांची हाईकोर्ट से जुड़े रहे हैं, इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट में भी उन्होंने प्रैक्टिस की है। उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि भी न्यायिक क्षेत्र से ही रही है। उनके पिता विमल कुमार भी ख्यातिप्राप्त अधिवक्ता थे।