पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाने के तेलों में आई तेजी

खाने के तेलों में आई तेजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वायदा बाजार में भी चढ़े तेल के भाव
रांची : थोक मंडियों में सोमवार को खाने के तेलों में हल्की तेजी आई। पाम ऑयल २५ रुपए और सोया आॅयल १५ रुपए प्रति टीन तक तेज हो गया। कारोबारी कमल छापड़िया ने बताया कि स्थानीय स्तर पर त्योहारों के मद्देनजर मांग निकलने लगी है। आने वाले दिनों में भाव और तेज हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि डॉलर की तुलना में रुपया काफी कमजोर है। यह भी तेजी का कारण है। मंडी में सोमवार को पाम ऑयल ९२० से ९५० रुपए, सोया आॅयल १०७० से ११५० रुपए और सरसों तेल १३२०- १४३० रुपए प्रति क्विंटल तक बिके। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों खाने के तेलों की कीमतों में आई गिरावट की वजह से भारत में इसका इंपोर्ट बढ़ा है, लेकिन त्योहारी मांग के चलते भाव तेज होने लगे हैंं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ज्यादा तेजी नहीं है। कमजोर रुपए की वजह से घरेलू बाजार में सोया तेल और क्रूड पाम तेल का दाम करीब एक से दो फीसदी तक बढ़ गया है। अगले महीने से खाने के तेलों का नया मार्केटिंग सीजन शुरू होने जा रहा है। एनसीडीएक्स पर रिफाइंड सोया ऑयल ०.५ फीसदी से ज्यादा बढ़कर ५८५.७ रुपये पर कारोबार कर रहा है। जानकारी के अनुसार अगस्त में भारत में करीब ७.९ लाख टन पाम तेल का इंपोर्ट हुआ है, जो पिछले साल के मुकाबले करीब ५१ फीसदी ज्यादा है।