पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धरती के प्रदूषण ब्लैक हॉल को कर रहा है प्रभावित : डॉ. तापस

धरती के प्रदूषण ब्लैक हॉल को कर रहा है प्रभावित : डॉ. तापस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। बीआईटी मेसरा में रविवार को दो दिवसीय पेंथन-2014 के दूसरे दिन मुख्य वक्ता इलाहाबाद के जाने माने खगोलशास्त्री डॉ. तापस कुमार मल्लिक ने स्टो फिजिक्स के विभिन्न आयामों के बारे में फोटो के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान के अनछुए पहलुओं के बारे में बताया। कहा कि ब्लैक होल रहस्य दुनिया के सामने नहीं आया है।
डॉ. तापस ने कहा कि धरती के प्रदूषण से ब्लैंक हॉल प्रभावित हो रहा है। खासकर ऊर्जा से संबंधित प्रदूषण से। अंतरीक्ष विज्ञान के अनछुए पहलुओं को लोगों को बताया। इसके बाद स्टूडेंट्स के साथ इंट्रैक्शन हुआ।
इसमें छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों को सहजता से जवाब दिया। इस अवसर पर डॉ. विमल कुमार मिश्र, डॉ. महेश चंद्र ने विचार रखे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शोभित नारायण, डिप्टी रजिस्ट्रार एसएस अख्तर समेत रिसर्च स्कॉलरों का योगदान रहा।