- Hindi News
- नेशनल सेमिनार मे डॉ. अब्बास ने दिया लेक्चर
नेशनल सेमिनार मे डॉ. अब्बास ने दिया लेक्चर
फोटो वर्क में अब्बास के नाम से है
भास्कर संवाददाता, रांची
अल्पसंख्यकों की समस्याओं पर दो दिवसीय नेशनल सेमिनार बोकारो में १३ व १४ सितंबर को हुआ। इस सेमिनार का आयोजन इंडियन काउंसिल सोशल साइंस रिसर्च के तत्वाधान आयोजन किया गया था। इसमें सोमवार को रांची यूनिवर्सिटी के मानव वैज्ञानिक डॉ. एसएम अब्बास सोमवार को राजनीतिक व्यवस्था में भागीदारी विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए संविधान प्रतिबद्ध है। संविधान के दायरे में ही सभी दलों को कार्य करना चाहिए। राजनीति में अल्पसंख्यकों की भागीदारी कैसे बढ़े, इसपर सभी पार्टियों को चिंतन-मंथन करने की आवश्यकता है। वहीं एक दिन पहले रविवार को आरयू के जाने माने अर्थशास्त्री डॉ. रमेश शरण और डॉ. शाहिद हसन ने भी व्याख्यान दिए थे। इस सेमिनार के देश भर से प्रतिभागी शामिल हुए थे।