रांची। झारखंड बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ल ने सोमवार को रांची दौरे पर आए रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार से मुलाकात की और बार कौंसिल की ओर से एक मांगपत्र सौंपा। उन्होंने मांग की कि रेलवे आरक्षण केंद्रों पर अधिवक्ताओं के लिए अलग से काउंटर खोले जाएं तथा वीआईपी कोटे में अधिवक्ताओं के लिए भी सीटें आरक्षित की जाएं।
रेलवे सलाहकार समितियों में बार कौंसिल से मनो नित सदस्यों को रखा जाए। साथ ही पूजा के इस मौसम में प्रदेश से खुलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की भी उन्होंने मांग की।