पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेएससीए स्टेडियम के दुरुपयोग पर सुनवाई १६ को

जेएससीए स्टेडियम के दुरुपयोग पर सुनवाई १६ को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता, रांची
झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के स्टेडियम के लिए ली गई जमीन के गलत उपयोग के संबंध में दायर जनहित याचिका पर सोलह अक्टूबर को सुनवाई होगी। पूर्व क्रिकेटर राकेश कुमार व अन्य की ओर से दायर याचिका में बताया गया है कि एसोसिएशन को स्टेडियम की जमीन खेल के लिए दी गई थी पर वहां अब कंट्री क्रिकेट क्लब बनाकर, इंटरटेनमेंट कार्यक्रमों का आयोजन कर तथा शादी ब्याह में पैसे लेकर स्थान दिए जा रहे हैं। इस प्रकार जमीन का उपयोग बदल दिया गया है और उसका व्यवसायिक उपयोग हो रहा है। यह सरकार के साथ हुए करार का उल्लंघन है। ऐसे में सरकार को कार्रवाई करने का आदेश पारित करने का आग्रह याचिकाकर्ता ने किया है।