- Hindi News
- हिन्दी के प्रचार प्रसार में मीडिया व सिनेमा का बड़ा योगदान : बलबीर
हिन्दी के प्रचार प्रसार में मीडिया व सिनेमा का बड़ा योगदान : बलबीर
(फोटो वर्क में टूडे न्यूज फोटो फोल्डर में सीयूजे नाम से)
भास्कर संवाददाता, रांची।
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में सोमवार को हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कुलसचिव ने गृह मंत्री का हिन्दी दिवस पर संदेश पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलबीर दत्त ने कहा कि हमें अपना ज्यादा से ज्यादा कार्य हिन्दी में ही करना चाहिए। उन्होंने बताया कि हिन्दी के प्रचार प्रसार में इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया ए प्रिंट मीडिया एवं सिनेमा का बहुत बड़ा योगदान है। मौके पर वित्त अधिकारी जे एन नायक ने कहा कि एक दिन हिन्दी दिवस मना कर वर्ष के शेष ३६४ दिन हम अपना काम अंग्रेजी करते हैं। इसमें सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हिन्दी न सिर्फ हमारी राष्ट्र भाषा एवं राज भाषा है यह संपर्क भाषा भी है। यूनिवर्सिटी में १५ सितंबर तक हिन्दी पखवाड़ा का आयोजन किया गया । पखवाड़ा के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गर्इं। जिनमें विश्वविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। विभिन्न प्रतियोगी कार्यक्रमों के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया । समारोह में विश्वविद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी एवं विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन हिन्दी अधिकारी अब्दुल हलीम ने और जया पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया ।