- Hindi News
- रांची विस क्षेत्र में ४० हजार हस्ताक्षर के साथ झाविमो का संकल्प अभियान संपन्न 1
रांची विस क्षेत्र में ४० हजार हस्ताक्षर के साथ झाविमो का संकल्प अभियान संपन्न - 1
जनता का रूझान झाविमो की ओर, लोग बाबूलाल को देखना चाहते हैं सीएम : प्रसाद
फोटो मैट्रिक्स में
भास्कर संवाददाता, रांची
४४ नुक्कड़ सभाएं व ४० हजार लोगों के हस्ताक्षर साथ झाविमो का रांची महानगर में संकल्प अभियान सोमवार को सुखदेव नगर मंडल में थम गया। ६ सितंबर से शुरू हुए इस अभियान में नुक्कड़ सभा, जनसंपर्क व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके द्वारा कहो दिल से बाबूलाल फिर से का संकल्प जनता के बीच ले जाया गया। वार्ड ३१ के चुन्ना भठ्ठा चौक में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी महासचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि इस बार जनता का रूझान झाविमो की ओर है। लोग बाबूलाल मरांडी को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं। लोग यह समझ गए हैं कि मरांडी के ढ़ाई साल के शासन के बाद राज्य विकास की दौड़ से काफी पीछे चला गया। इसलिए एक बार फिर से उन्हें मौका मिलना चाहिए। सभा की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार प्रकट करते हुए चुनाव में जी-जान से जुटने का निर्देश दिया। इस मौके पर सुनील गुप्ता, आदित्य मोनी, जीतेंद्र वर्मा, इंदू भूषण गुप्ता, सत्येंद्र वर्मा, रेणुका सिंह, रौशन टोप्पो, राजा गुप्ता, अशोक श्रीवास्तव, बबलू सिंह, पंचम तिर्की, कमल बरियार, शिवकुमारी सिंह, रीना जायसवाल, गीता देवी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। महानगर अध्यक्ष मिश्रा ने बताया कि २ लाख परिवारों से जनंसपर्क करने का लक्ष्य रखा गया है। १२ अक्तूबर को एक विशाल संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा।