चीनी के भाव घटने लगे
रांची : आवक सस्ती पड़ने से चीनी के भाव घटने लगे हैं। सोमवार को चीनी ४० रुपए प्रति क्विंटल तक सस्ती हुई। कारोबारी ताराचंद जैन ने बताया कि इस समय महाराष्ट्री से चीनी की आवक हो रही है। यहां के मिलों में माल निकालने का प्रेशर है, क्योंकि गन्ने की नई फसल आने में अब ज्यादा वक्त नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि मांग में जोरदार इजाफा नहीं हो तो आने वाले दिनों में चीनी के भाव और घट सकते हैं। फिलहाल थोक मंडियों में चीनी ३३४० से ३४५० रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रही है। सोमवार को गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के भाव पर पड़े रहे। यह २९०० से ३७०० रुपए प्रति क्विंटल तक बिका।