- Hindi News
- केनरा बैंक अंचल कार्यालय में हिन्दी दिवस समारोह
केनरा बैंक अंचल कार्यालय में हिन्दी दिवस समारोह
रांची : केनरा बैंक अंचल कार्यालय, रांची व बैंक के अन्य स्थानीय शाखाओं ने सोमवार को हिन्दी माह पर एक समारोह का आयोजन किया। समारोह की अध्यक्षता बैंक के झारखंड अंचल के उपमहाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि हिंदी पूरे भारत में बोलचाल की भाषा है। इसका श्रेय सिनेमा और टी.वी. के कार्यक्रमों को जाता है। यही कारण है कि दक्षिण भारत में भी हिन्दी का प्रचार-प्रसार हो रहा है। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि मारवाड़ी कॉलेज की प्रोफेसर सुनीता कुमारी गुप्ता उपस्थित थीं। सहायक महाप्रबंधक पीके. देव ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि जिस प्रकार पेड़ को उसका जड़ उसे मजबूती प्रदान करती है,उसी प्रकार हिन्दी हमारे देश को तथा हमारी संस्कृति को मजबूती प्रदान करती है। मौके पर केनरा बैंक राजभाषा अक्षय योजना पुरस्कार एवं केनरा बैंक राजभाषा पुरस्कार २०१३-१४ भी प्रदान किए गए। हिन्दी माह में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सहायक महाप्रबंधक जीके मोहापात्रा, मंडल प्रबंधक टी. बोस, अरुण कुमार मिश्रा व पीके जेना तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुश्री गीता राणा, परि. राजभाषा अधिकारी ने किया।