रांची। झारखंड ऊर्जा विकास निगम लि. ने कुसई कालोनी स्थित अपने पांच शैय्या वाले अस्पताल के लिए स्वास्थ्य विभाग से एक महिला चिकित्सक की मांग की है। निगम के अध्यक्ष एसएन वर्मा की ओर से इस संबंध में स्वास्थ्य सचिव को पत्र लिखा गया है।
इसमें कहा गया है कि निगम और उसकी अनुषंगी इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों और उनके परिजनों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के लिए कुसई कालोनी प्रांगण में एक अस्पताल है, जिसे उत्क्रमित कर पांच बेड के अस्पताल में तब्दील किया गया है।
इसका उद्घाटन ऊर्जा सह स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र सिंह ने किया है। अस्पताल में एक महिला डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति की जाए।