पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली वितरण और उत्पादन में सुधार करे झारखंड ऊर्जा विकास निगम

बिजली वितरण और उत्पादन में सुधार करे झारखंड ऊर्जा विकास निगम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। ऊर्जा मंत्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा है कि राज्य में बिजली की जरुरतों को पूरा करने के लिए सरकार वचनबद्ध है। सरकार पूरे राज्य में चौबीसो घंटे जीरो कट बिजली आपूर्ति चाहती है।
इसलिए झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अधिकारी सरकार की कोशिशों को सफल करने के लिए दिन रात काम करें। वे आज झारखंड ऊर्जा विकास निगम में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
बैठक में उन्होंने अधिकारियों से राज्य में बिजली उत्पादन की स्थिति और बिजली वितरण के क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। झारखंड ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष ने मंत्री से कुछ लंबित मामलों के बारे में भी जानकारी दी। जिनका निपटारा जल्द करने का आश्वासन विभागीय मंत्री ने दिया।