पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षामंत्री ने कहा, रिटायर्ड शिक्षकों की मांगों पर वित्त विभाग से करूंगी बात

शिक्षामंत्री ने कहा, रिटायर्ड शिक्षकों की मांगों पर वित्त विभाग से करूंगी बात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। मानव संसाधन विकास विभाग मंत्री गीताश्री उरांव रिटायर्ड शिक्षकों की मांगों को वित्त विभाग से शीघ्र बात करूंगी, ताकि समस्याओं का निराकरण हो सके। वे मंगलवार को रिटायर्ड शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल से प्रोजेक्ट भवन में बातचीत कर रही थी।
शिक्षकों ने शिक्षामंत्री को बताया कि छठे वेतनमान के पेंशन की अंतर राशि वर्ष 2006 से भुगतान नहीं किया जा रहा है, जो रेगुलेशन के खिलाफ है, जबकि बीएयू के रिटायर्ड शिक्षकों को वर्ष 2006 से ही छठे वेतनमान का लाभ मिल रहा है।
रिटायर्ड शिक्षकों के अन्य मांगों में एरियर राशि का एक मुश्त भुगतान, 15 करोड़ रुपए का रिटायर्ड शिक्षकों के लिए वेलफेयर फंड की स्थापना शामिल है। एचआरडी प्रधान सचिव अराधना पटनायक को भी शिक्षकों ने समस्याओं की जानकारी दी। सचिव ने समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से डॉ. बब्बन चौबे, डॉ. एमपी शर्मा, डॉ. वीएस गिरी समेत अन्य थे।