रांची। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सह रांची के विधायक सीपी सिंह ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को पत्र लिखकर जवाहर नवोदय विद्यालय में मारपीट और उसके बाद उठे विवाद को शीघ्र हल कराने का आग्रह किया है।
15 सितंबर को लिखे पत्र में सिंह ने कहा है कि विद्यालय में सात सितंबर को सीनियर छात्रों ने जूनियर के साथ मारपीट की। इसमें प्राचार्य की भी भूमिका रही। अब पूरे स्कूल में दहशत है। जूनियर बच्चे स्कूल जाने से डर रहे हैं।
14 सितंबर को छात्रों ने अपनी कई मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष धरना दिया। जनप्रतिनिधि होने के कारण वे भी धरना में शामिल हुए। छात्रों ने जो बातें बतायी वह गंभीर हैं। ऐसे में सरकार हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द इस मामले को सलटाये। ताकि छात्रों और विद्यालय का भविष्य बचा रहे।