पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाभिकीय प्लांट व कोल प्लांट में काफी समानता : प्रो. रामकृष्णा

नाभिकीय प्लांट व कोल प्लांट में काफी समानता : प्रो. रामकृष्णा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। नाभिकीय रिएक्टर फिजिक्स के हेड डॉ. ए रामकृष्णा ने कहा कि कोल प्लांट और नाभिकीय प्लांट में काफी हद तक समानताएं हैं। दोनों के बीच बड़ा अंतर यह है कि कोल प्लांट में भाप निकलता है, जबकि न्यूक्लियर प्लांट में भाप नहीं निकलता है। न्यूक्लियर रिएक्टर देश को क्षेत्र में स्वावलंबी बनाने में सहायक होगा। वे बीआईटी पेंथन-2014 के समापन के बाद फिजिक्स के स्टूडेंट्स को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि देश में न्यूक्लियर रिएक्टर से किसी प्रकार खतरा नहीं है। यह काफी सुरक्षित है। क्योंकि एटॉमिक इनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड (एआईआरबी) को इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी है। यह बोर्ड मानक को शत फीसदी पालन करता है।
डॉ. रामकृष्णा ने कहा कि भारत में यूरेनियम-235 और प्लेटिनम नहीं है, जबकि थोरियम काफी मात्रा में उपलब्ध है। इसलिए थोरियम का उपयोग यूरेनियम-235 बनाने के लिए किया जाता है। न्यूक्लियर प्लांटर आधुनिक भारत के निर्माण में काफी उपयोगी साबित होगा।