रांची। पाटलीपुत्र मेडिकल कालेज धनबाद में सुरक्षा और सफाई के लिए राज्य सरकार की ओर से 1,18,32,000 रुपए दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में पीएमसीएच धनबाद के अधीक्षक को नीड बेस के आधार पर सुरक्षा और सफाई कार्य कराने का भी निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा कालेज लाइब्रेरी के लिए भी पांच लाख रुपए दिए गए हैं। इन पैसों से लाइब्रेरी के लिए किताबें और जर्नल की खरीद होगी। दोनों ही मदों में दिया गया पैसा इस साल (2014-15) के लिए है।