रांची। झारखंड राज्य अल्पसंख्यक कॉलेज टीचर एसोसिएशन ने कहा है कि शिक्षकों की समस्याएं एचआरडी और यूनिवर्सिटी में पेंडिंग है। इसमें मुख्य रूप से पेंशन योजना को अविलंब लागू कराना, शिक्षकों की प्रोन्नति (लेक्चर से रीडर और रीडर से प्रोफेसर) का शीघ्र स्क्रीनिंग कराने, जेपीएससी द्वारा अल्पसंख्यक शिक्षकों की नियुक्ति कन्फर्मेशन व प्रमोशन से संबंधित फाइल लौटा देना शामिल है।
संघ के अध्यक्ष डॉ. आरपी गोप ने मंगलवार को प्रेस से बातचीत के क्रम में उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि इसके अलावा अलावा वित्त रहित पदों को वित्त सहित करना, जनवरी २००६ के बाद पीएचडी योग्यता वाले शिक्षकों को इंक्रीमेंट देने की मांग शामिल है।
डॉ. गोप ने कहा कि शिक्षामंत्री से शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र मिलेगा और समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराएगा।
इंक्रीमेंट पर रोक हटाए एचआरडी
एसोसिएशन ने कहा कि कॉलेजों में वैसे शिक्षक जो पीएचडी नहीं हैं, उनके इंक्रीमेंट को मानव संसाधन विकास विभाग ने रोक दिया है। एसोसिएशन ने इनके वेतन में इंक्रीमेंट जोड़ने की की मांग की है। इंक्रीमेंट नहीं जोड़ने के कारण इसके कारण सीनियर होने के बाद भी शिक्षकों का वेतन काफी कम मिल रहा है। डॉ. गोप ने कहा कि इस मामले में हाईकोर्ट ने शिक्षकों के पक्ष में फैसला दिया है। इसके बाद लागू करने विलंब किया जा रहा है।