पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ०० प्याज हुआ और सस्ता

०० प्याज हुआ और सस्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक




रांची: थोक मंडियों में नए प्याज की आवक बढ़ने से भाव घटने लगे हैं। मंगलवार को प्याज १०० रुपए क्विंटल तक और सस्ता हो गया। कारोबारी राम लखन साहू ने बताया कि इस समय आंध्रा प्रदेश से प्याज की आवक सस्ती पड़ रही है। लोकल प्याज भी बाजार में आ रहा है। मंगलवार को करीब ८ गाड़ी प्याज की आवक हुई। आलू-प्याज के कारोबारियों ने बताया कि नए प्याज की आवक और सस्ती होगी। आने वाले दिनों में प्याज के भाव और घट सकते हैं। मंगलवार को मुख्य थोक मंडी में प्याज १००० से १४०० रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। वहीं, आलू पिछले कारोबारी दिवस के भाव पर टिका रहा। सफेद आलू २००० से २१०० रुपए क्विंटल बिका।