वुल हाउस में फन एंड फुड ऑफर
रांची : मेन रोड स्थित वुल हाउस में दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में फन एंड फुड ऑफर चल रहा है। इसके तहत २५०० रुपए की खरीदारी करने पर पॉपकोर्न सिनेमा के दो टिकट दिए जा रहे हैं। वहीं, ५००० रुपए की खरीदारी करने पर कैपिटल रेसीडेंसी के ७५० रुपए का फुड कूपन दिया जा रहा है। प्रतिष्ठान में सभी वर्ग के लिए बेहतरीन कलेक्शन उपलब्ध हैं। यहां यूसीबी, लेविस, पीटर इंग्लैंड, जोडियाक, पार्क्स, एरो, ली, रैंगलर, रेमंड आदि ब्रांड के कपड़ों की विशेष रेंज उपलब्ध है। यह बताते हुए संचालक परमानंद कुजारा ने बताया कि पाकिस्तानी सलवार सूट, सूट पीस, बच्चों के गाउन, सेमी विंटर वेस्टर्न वेयर डिमांड में हैं।