सेंट्रल बैंक की गृह पत्रिका पुरस्कृत
रांची : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की गृह पत्रिका सेंट्रलाइट को वर्ष २०१३-१४ के लिए गृह मंत्रालय भारत सरकार की गृह पत्रिका पुरस्कार योजना के अंतर्गत भाषिक क्षेत्र ख में दूसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ है। १४ सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सेंट्रल बैंक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राजीव ऋषि ने प्राप्त किया।