रांची। फैशन स्ट्रीट द्वारा 19 और 20 सितंबर को रांची क्लब में दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसमें कोलकाता, दिल्ली, मुंबई आदि जगहों के 45 से अधिक डिजाइनर अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे।
इस आशय की जानकारी देते हुए फैशन स्ट्रीट की ऑनर और प्रदर्शनी की ऑर्गेनाइजर स्वाति सरावगी व श्रद्धा जैन ने बताया कि यहां एक ही स्थान पर सभी खरीदारी का अनुभव लिया जा सकता है। इसमें गृह सज्जा से लेकर बच्चों की वस्तुएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ में लजीज व्यंजन का भी लुत्फ उठाया जा सकेगा। प्रदर्शनी का शुभारंभ रांची की मेयर आशा लकड़ा करेंगी।