फोटो - कार के अगले हिस्से को देखते स्थानीय लोग।
रांची। तेज रफ्तार इंडिगो सीएस कार देर रात एक दुर्घटना के बाद कई टुकड़ों में बंट गई। कोकर-लालपुर रोड पर हुई दुर्घटना में आगे का भाग और पीछे का हिस्सा अलग-अलग हो गया था। कार के कई पार्ट आसपास के दस मीटर के दायरे में बिखरे पड़े थे और आगे की दो सीटों पर बुरी तरह से घायल युवक कुछ बोल भी नहीं पा रहे थे। रात करीब दो बजे एक घायल अखिलेश की मौत हो गई। रात 12 बजे के बाद हुई घटना के बारे में कोई भी कुछ बता नहीं पा रहा था और अधिकांश लोग मौके पर घटना के बाद ही पहुंचे थे। दृश्य चौंकानेवाला था। कार की रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसकी टक्कर से लोहे का पोल टूट गया। कार के कई हिस्से आसपास के इलाके में बिखर गए।
दस फीट ऊपर उड़ी थी कार
लालपुर थाने की ओर से कोकर चौक की ओर जा रही कार मौके पर कम से कम दस फीट ऊपर उड़ी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि कार सड़क किनारे किसी बड़े पत्थर से टकराकर उड़ गई होगी।
पोल के दो टुकड़े हुए
साधु मैदान से ठीक सामने वाली सड़क पर कार की टक्कर से लोहे का पोल दो टुकड़े हो गया। हादसों में लोहे के पोल का टेढ़ा होना आम बात है लेकिन यह टूटने की घटना से कार की स्पीड का अंदाजा लगाया जा सकता है। यह सीन पुलिस के लिए भी अचरज भरा था। एक हिस्से के साथ तार लटक रहे थे, तो दूसरा जमीन से लगा हुआ था।
पुलिस ने सूझबूझ से लिया काम
कार के आसपास बिजली के तार गिरे पड़े थे। इस बात की संभावना थी कि घायलों को निकालने में कोई बिजली की तार के चपेट में आ जाए। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने घायलों को निकालने के पहले बिजली ऑफिस में जाकर इलाके की लाइन कटवाई। इससे हो सकने वाला नुकसान टल गया।
आगे देखें टूटे हुए पोल की तस्वीर...