रांची। वन्य प्राणी सप्ताह वर्ष 2014 के तहत इस वर्ष भी वन्य प्राणी प्रमंडल रांची की ओर से कई प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। दो अक्टूबर को प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रात: ६.३० बजे वन भवन डोरंडा से सैनिक बाजार तक पहुंचेगी। इससे पहले २३ सितंबर को चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
क्विज और भाषण प्रतियोगिता २४ सितंबर को आयोजित होगी। ये सभी प्रतियोगिताएं जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली (सभागार कक्ष) मेकन, कालोनी, डोरंडा, रांची में होगी। यह जानकारी वन प्रमंडल पदाधिकारी ने दी।