रांची। निर्मला कॉलेज की छात्राओं ने हरियाली और पर्यावरण सुरक्षा के लिए अभियान शुरू किया है। इसी प्रोग्राम के तहत गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की स्टूडेंट्स ने पौधा रोपण किया गया। इस क्रम में छात्राओं स्लोगन दिया कि धरती को बचाना है तो वृक्ष लगाएं और रक्षा करें। प्रिंसिपल डॉ. सिस्टर ज्योति ने वृक्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। एनएसएस प्रोग्राम अफसर डॉ. सिस्टर सुषमा ने कहा कि विश्व में पर्यावरण सुरक्षा पर चिंतन मंथन चल रहा है। इससे सुरक्षा के वृक्षारोपण अहम विकल्प है। कार्यक्रम में 50 पौधे लगाए गये। इसमें 100 एन.एस.एस. वालेंटियर्स शामिल हुए।