पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माओआवादियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान की मौत, डिप्टी कमांडेंट घायल

माओआवादियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवान की मौत, डिप्टी कमांडेंट घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो - मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर मौजूद सीआरपीएफ के जवान।
रांची। झारखंड के घोर नक्सल प्रभावित घाटशिला अनुमंडल के चिकलाम गांव में विशेष कोबरा बटालियन व माओवादियों के बीच हुए मुठभेड़ में एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई, जबकि एक डिप्टी कमांडेंट घायल हो गए। घायल डिप्टी कमांडेंट को गंभीर स्थिति में रांची स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोल्हान रेंज के डीआईजी मो. नेहाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि देर रात माओवादियों का एक बड़ा दस्ता घनघोर दलमा जंगल के पास स्थित गांव में घुसा है।
पश्चिम बंगाल के झारग्राम सब डिविजन के एसडीपीओ विवेक वर्मा ने बताया कि सीआरपीएफ 69 बटालियन कि स्पेशल यूनिट और जिला पुलिस बल ने सुबह तक संयुक्त अभियान शुरू कर दिया। सुबह पांच बजे माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई और आठ बजे तक दोनों ओर से करीब 200 राउंड गोलियां चलीं। उसके बाद भी छिटपुट गोलीबारी चलती रही।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के सीनियर एसपी अमोल वी होमकर ने कहा कि कोबरा बटालियन के डिप्टी कमांडेंट आलोक कुमार घायल हो गए जिन्हें हेलिकॉप्टर से इलाज के लिए रांची भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में माओवादियों का क्या नुकसान हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
आगे क्लिक कर देखें मुठभेड़ के बाद की और भी तस्वीरें...
फोटो - पंकज कुमार।