- Hindi News
- एमडीएम : १५५ करोड़ राशि स्वीकृति के बाद भी बच्चों नहीं मिल रहे अंडे
एमडीएम : १५५ करोड़ राशि स्वीकृति के बाद भी बच्चों नहीं मिल रहे अंडे
भास्कर संवाददाता, रांची
राज्य के स्कूलों में बच्चों को मध्याह्न भोजन के तहत हफ्ते में तीन अंडे देने के सरकार ने घोषणा की थी। इसके तहत सितंबर माह के प्रथम सप्ताह से बच्चों को अंडे दिए जाने थे। लेकिन दोपहर के भोजन के साथ अंडे नहीं दिए जा रहे हैं। मिल रहे हैं। सराकर से स्वीकृति मिलने के बाद लाखों बच्चे इस योजना से वंचित है। योजना के मुताबिक सितंबर से फर्स्ट वीक से छात्रों को अंडे दिए जाने थे। इसके लिए सरकार ने २५ अगस्त को १५५ करोड़ रुपए की स्वीक़ृति प्रदान कर दी थी। ताकि योजना के संचालन में परेशानी नहीं हो। बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर पोष्टिक आहार के तहत अंडा देने का निर्णय लिया गया था। छात्रों की संख्या अनुसार हर हफ्ते लगभग दो करोड़ अंडे से वंचित हो रहे हैं।