- Hindi News
- आरयू : सीनेट सदस्यों ने कहा, छात्र संघ चुनाव में विफल वीसी दे इस्तीफा
आरयू : सीनेट सदस्यों ने कहा, छात्र संघ चुनाव में विफल वीसी दे इस्तीफा
रांची। रांची यूनिवर्सिटी में छात्र संघ चुनाव स्थगित होने से सीनेट सदस्यों ने नाराजगी प्रकट की है। सीनेट सदस्य प्रतुल शाहदेव और डॉ. भीम प्रभाकर ने कहा कि वीसी डॉ. एलएन भगत एक चुनाव कराने में विफल रहे हैं। इसलिए उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। पहले वीसी ने कहा था कि छात्र संघ चुनाव के बाद सीनेट बैठक होगी। ताकि छात्रों के प्रतिनिधि चुनाव में शामिल हो सेकें। सीनेट सदस्यों ने कहा कि विवि प्रशासन चुनाव और सीनेट की बैठक को लेकर गंभीर नहीं हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि आरयू में फैले भ्रष्टाचार पर सीनेट सदस्य सवाल पूछेंगे , जिसका जवाब देने में विवि प्रशासन को मुश्किल होगी। कुलपति को लंदन में मिला बेस्ट यूनिवर्सिटी का एवार्ड भी संदेह के घेरे में है। प्रतुल ने कहा कि इस एवार्ड के लिए 3.80 लाख रुपए एक एनजीओ को दिए गए थे।