पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हाईकोर्ट के लंबित मामले पर बिफरे डीसी, फटकारा

हाईकोर्ट के लंबित मामले पर बिफरे डीसी, फटकारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। हाईकोर्ट में जिले के कई लंबित मामले के निपटारे में हो रही देरी को लेकर डीसी विनय कुमार चौबे जमकर बिफरे। उन्होंने विधि शाखा के अफसर श्वेता गुप्ता से पूछताछ की और कहा कि जबतक नहीं बोला जाता है, तब तक आपलोग अपने स्तर से काम नहीं करते हैं। जो भी मामले हैं, उसके निबटारे के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई करें।
चौबे गुरुवार को अपने कक्ष में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इतना ही नहीं उक्त बैठक में कई अंचलाधिकारी शामिल नहीं हुए क्योंकि वे लोग बैठक से गायब थे। चौबे ने गुप्ता को निदेश दिया कि उक्त अंचलों में जो भी मामले लंबित हैं उसका जल्द से जल्द निष्पादन की कार्रवाई पूरी करें।
बैठक में अफसरों ने अपने अपने हिस्से के लंबित मामलों की जानकारी डीसी को दी। इनमें अकेले शहर अंचल में ३०, एलआरडीसी के यहां सात, डीएएलओ के यहां २२, एसएआर कोर्ट में १८, एसओआर में सात, जीपीएफ में एक, जिला कल्याण पदाधिकारी के यहां तीन, एनआरईपी में तीन, तमाड़ में एक, अपर समाहर्ता के यहां ११, सब रजिस्ट्रार के यहां दो समेत अन्य पंचायतों में भी हाइकोर्ट के मामले लंबित हैं।
हालांकि, अफसरों ने कहा कि इनमें से कई मामले में हाईकोर्ट में शपथपत्र दायर किया गया है, जो सीओ बैठक में नहीं पहुंचें, उनमें नगड़ी, बुढ़मू, इटकी, चान्हो, नामकुम, खलारी और लापुंग शामिल हैं।