रांची। कर्मचारी चयन आयोग कोलकत्ता द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा-२०१३ की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। २० सितंबर और २१ सितंबर को राजधानी के विभिन्न सेंटरों पर परीक्षा होगी। कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
20 सितंबर को होने वाली परीक्षा के केन्द्र
(१) आजाद उ.वि. कर्बला चैक,रांची (२) बालकृष्णा उ.वि., शहीद चैक, रांची (३)मारवाड़ी उ.वि. अपर बाजार, पुस्तक पथ,रांची (४)ज्ञानोदय उ.वि. गांधी नगर, कांके रोड (५)बिरसा उ.वि. हथिया गोंदा, कांके रोड।
21 सितंबर को होने वाली परीक्षा के केंद्र
(१) आजाद उ.वि. कर्बला चैक, रांची (२)बालकृष्णा उ.वि. शहीद चैक, रांची (३) मारवाड़ी उ.वि. पुस्तक पथ,रांची (४) ज्ञानोदय उ.वि. गांधीनगर, कांके रोड, रांची (५)संत अलोइस उ.वि. पुरूलिया रोड,रांची (६) संत अन्ना उ.वि. पुरूलिया रोड, रांची (७) संत जाॅन उ.वि. पुरूलिया रोड,रांची (८)एल.ई.बी.बी. उ.वि. ओसीसी कम्पाउंड,रांची (९) ए.एस.टी.भी.एस. जिला उ.वि. शहीद चैक, रांची (१०) बिरसा उ.वि. हथिया गोंदा, कांके रोड,रांची।