पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगठन का जिला स्तरीय समिति बनेगी

संगठन का जिला स्तरीय समिति बनेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। नेहरु युवा केंद्र संगठन का जिला स्तरीय कमेटी बनाने का निदेश डीसी विनय कुमार चौबे ने दिया है। वह गुरुवार को अपने कक्ष में संगठन के जिला परामर्शदात्री समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में समिति के कई सदस्य शामिल हुए।
बैठक में २०१४-१५ की वार्षिक कार्ययोजना अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया। इसके तहत युवा क्लब विकास कार्यक्रम जिले के चार प्रखंडों सोनाहातु, अनगड़ा, रातू और कांके में एक एक कार्यक्रम पांच पांच दिनों के लिए आयोजित किया जाएगा।
इसी तरह युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास पर प्रशिक्षण नगड़ी, तमाड़, सिल्ली और रातू प्रखंड में दिया जाएगा। प्रत्येक गांव में युवा क्लब केंद्र तथा महिला समिति के माध्यम से कार्य किए जाने हैं। बैठक में केंद्र के सचिव हनी सिन्हा, डॉ प्रकाश कुमार झा, ले कर्नल निर्भय कुमार, एनसीसी प्रशिक्षण महाविश रहमान, मदन कुमार बिरसा, रघुवर सिंह, सरस्वती कुमारी, शमीमा खातून समेत अन्य कई लोग शामिल थे।