रांची। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ झारखंड प्रदेश ने कहा है कि प्राथमिक शिक्षक छात्रहित में सामूहिक अवकाश पर नहीं जाएंगे। विद्यालय में रहकर कक्षाएं लेंगे। महासंघ की गुरुवार को हुई बैठक में कई निर्णय लिए गए। इसमें वित्त विभाग द्वारा उत्क्रमित वेतनमान के रोक संबंधी चिट्ठी के विरोध काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे।
महामंत्री आशुतोष कुमार ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को शिक्षकों ने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। मुंडा ने समुचित सहयोग का आश्वासन दिया। २१ सितंबर को महासंघ की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस बैठक में राज्य के सभी जिलों के अध्यक्ष और सचिव भाग लेंगे।