पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डांसिंग चैंप्स का ग्रैंड फिनाले २१ को

डांसिंग चैंप्स का ग्रैंड फिनाले २१ को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। विकास ज्योति एवं नेशनल यूथ पावर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किए जा रहे राज्यस्तरीय नृत्य प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले २१ सितंबर को डा. रामदयाल मुंडा कला भवन खेलगांव में दिन के एक बजे से होगा। प्रतियोगिता में पूरे राज्य से प्रतिभागियों का चयन किया गया है। ज्ञात हो कि प्रतियोगिता का ऑडीशन रांची. धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग और कोडरमा में आयोजित किया गया था।
फाइनल मुकाबले में डांसिंग चैंप्स सुपर स्टार अवार्ड के लिए प्रतिभागी एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करेंगे। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
प्रतिभागियों के कला विश्लेषण करने के लिए हिन्दी सिनेमा जगत के ख्यातिप्राप्त कोरियोग्राफर मुंबई से राघवेंद्र प्रताप सिंह, कमरूल खान, संतोष शरदवर्सी, शहनाज इस्लाम आएंगे। संजय मेहता ने बताया कि यह प्रतियोगिता झारखंड के प्रतिभाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन की पूरी तैयारी कर ली गयी है।