रांची। एचईसी के तीनों प्लांटों में श्री भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। प्लांट में सुबह से ही कर्मचारी अपने अपने शॉपों में भगवान की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किए और भोग लगाया। इस अवसर पर काफी संख्या में कर्मचारी शरीक हुए। पूजा के बाद विश्वकर्मा भगवान की जय बारंबार गूंजता रहा। प्लांटों एवं कार्यालयों में भी जयकार सुनाई देती रही।
आदि अभियन्ता भगवान श्री विश्वकर्मा द्वारा सुविचारित, निगम में स्थापित आधारभूत संरचना और एक से बढ़कर एक महत्वपूर्ण उपकरणों का निमार्ण दर्शनार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। काफी संख्या में कर्मचारियों के परिजन पूजा में शामिल हुए। कम्पनी में एक नया सबेरा लाने के लिए सभी कर्मचारियों ने भगवान की पूजा के साथ लक्ष्य प्राप्त करने में कामयाबी क लिए पूजा अर्चना किया।
इस शुभ अवसर पर निगम के सीएमडी विश्वजीत सहाय, अपने सहयोगी निदेशक मंडल के सदस्य श्री कुशल साहा, निदेशक (उत्पादन), श्री ए. वी. कृष्णा निदेशक (विपणन), श्री एस.के. पटनायक निदेशक (वित्त) एवं वरिष्ठ अधिकारी गणों ने तीनों प्लांटों में आयोजित सभी विश्वकर्मा पूजा स्थलों पर पूजा अर्चना की। भगवान विश्वकर्मा के सामने नतमस्तक हुए। उन्होंने महा शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा पूजा के शुभ दिन पर सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी ताकि लक्ष्य की प्राप्ति में निरंतर आगे बढ़ते रहें। उनके उपस्थिति में मौजूद कर्मचारियों एवं परिजनों के लिए एक विशेष दिन रहा। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में था जो कि कारखाना देखने के लिए आये थे।