पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नमो मंत्री ने विकलांग बच्चों के साथ मनाया नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

नमो मंत्री ने विकलांग बच्चों के साथ मनाया नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। नमो मंत्र की पहली वर्षगांठ पर बुधवार को गुरूनानक विकलांग संस्थान में एक समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर देशवासियों से यह आहवान किया था कि देशवासी उनका जन्मदिन न मनाकर जम्मू-कश्मीर में फंसे बाढ़ पीडितों के सहयोग के लिए आवश्यक प्रयास करें। इसी अंतर्गत नमो मंत्र के सभी सदस्य उनके जन्मदिन पर मनाये जानेवाले उत्सव के लिए एकत्रित किये गये अर्थसंग्रह को प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा किये जाने का निर्णय लिया गया।

नमो मंत्र के संयोजक संजय सेठ ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर नमो मंत्र के सदस्यों द्वारा राज्य के विकलांग बच्चों के बीच फल एवं मिठाई का वितरण किया गया तथा जरूरतमंद गरीबों के बीच वस्त्र का वितरण भी किया गया। साथ ही उन्होंने आहवान किया कि झारखंड में होनेवाले आगामी विधानसभा चुनाव में झारखण्ड में स्थिर सरकार के गठन के लिए जनता अपना समर्थन भारतीय जनता पार्टी के सभी उम्मीदवारों को दें ताकि झारखण्ड राज्य विकास और समृद्धि की तरफ बढ़ सके।
कार्यक्रम में संजय सेठ के अलावा तुलसी पटेल, संजय कुमार जायसवाल, मेजर गुरदयाल सिंह सलूजा, ललन सिंह, ललित चौधरी, आनंद रजक, सुबोध जायसवाल, नवीन झा, बजरंग वर्मा, दीपक मारू, पंकज पोद्दार, रंजीत गाडोदिया, बंटी भाटिया, संजीव चौधरी, सुभाष सेठ, रमेश पटेल, सत्येन्द्र सिंह, पवन सिंह समेत नमो मंत्र से जुडे सैकडों सदस्य व कार्यकर्ता उपस्थित थे।