रांची। पीजी कॉमर्स में एडमिशन के चयनित स्टूडेंट्स के अच्छी खबर है। रांची युनिवर्सिटी के वीमेंस कॉलेज में पीजी वीमेंस कॉलेज के पीजी कॉमर्स (सत्र २०१४-१६) में एडमिशन का मार्ग प्रशस्त हो गया है। आरयू प्रशासन ने गुरुवार को एडमिशन लेने से संबंधित नोटिफिकेशन गुरुवार को जारी कर दिया गया है। कॉलेज प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार से एडमिशन शुरू हो जाएगा।
गौरतलब है कि ३० अगस्त को एकेडमिक काउंसिल की बैठक में रोक हटा लेने का निर्णय लिया गया था। लेकिन इसका नोटिफिकेशन जारी नेहीं होने के कारण एडमिशन नहीं हो रहा है। इसे १५ सितंबर के अंक में दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
यह है मामला
आरयू प्रशासन के एकेडमिक काउंसिल ने इस साल से पीजी कॉमर्स में ६० सीटों की पढाई शुरू करने की सैद्धांतिक सहमति दी थी। इस निर्णय के लेटर के आधार पर वीमेंस कॉलेज प्रबंधन ने एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की थी। विवि प्रशासन ने यह कहते हुए एडमिशन प्रक्रिया पर रोक लगा दी कि पढाई शुरू करने से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर समेत अन्य बिंदुओं पर जांच नही हुई है। लेकिन विवि प्रशासन ने जांच के संबंध में कॉलेज प्रबंधन को किसी प्रकार का निर्देश नहीं दिया है। तब तक १७ छात्राओं का एडमिशन हो चुका था।
कॉलेज को भेज दिया गया लेटर
" वीमेंस कॉलेज के पीजी कॉमर्स में एडमिशन होगा। इस संबंधित रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा नोटिफिकेशन को भेज दिया गया है।" - डॉ. अमर कुमार चौधरी, रजिस्ट्रार, आरयू।