पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • त्योहार के मद्देनजर साफ सफाई व बस सेवा शुरू करने को लेकर झाविमो ने निगम को सौंपा ज्ञापन 1

त्योहार के मद्देनजर साफ-सफाई व बस सेवा शुरू करने को लेकर झाविमो ने निगम को सौंपा ज्ञापन - 1

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। नवरात्र व बकरीद को देखते हुए शहर की साफ-सफाई, स्ट्रीट लाईट दुरूस्त करने, जलापूर्ति की व्यवस्था व नगर बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर झाविमो ने डिप्टी मेयर व सीईओ को ज्ञापन सौंपा।
कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए पार्टी महासचिव राजीव रंजन प्रसाद व महानगर अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने करते हुए कहा कि आने वाले सप्ताह में आस्था के महापर्व शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा व बकरीद आने वाले हैं मगर पूरे शहर में गंदगी का अंबार पसरा है। स्ट्रीट लाइटें खराब है। जलापूर्ति व्यवस्था खराब है। नगर बस सेवा ठप है। इसलिए पूजा के पूर्व सभी मांगें पूरी की जाएं। मिश्रा ने विसर्जन को देखते हुए बड़ा तालाब व लाइन टैंक तालाब की साफ-सफाई कराने की मांग की है।
इस मौके पर आदित्य मोनू, मोइन अंसारी, सुनील गुप्ता, मुजीबी कुरैशी, जीतेंद्र वर्मा, मो नजीबुल्लाह, रेणुका सिंह, सचिन खन्ना, दीपू गाड़ी, विक्रांत विश्वकर्मा, मो तबरेज आलम, सुरेश राणा, महावीर नायक, मो वाहिद, संतोष सिंह, राम मनोज साहू, गोविंदा सिंह, अजय दास, भीम शर्मा, अभिजीत दत्ता, रौशन टोप्पो सहित कई उपस्थित थे।