पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डिप्टी मेयर को टेंडर कमेटी में शामिल करने से निगम का इंकार

डिप्टी मेयर को टेंडर कमेटी में शामिल करने से निगम का इंकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर को टेंडर कमेटी में शामिल करने के मेयर के प्रस्ताव को निगम सीईओ ने मानने से इंकार कर दिया है। मेयर ने दो दिन पहले निगम सीईओ को पत्र लिखकर डिप्टी मेयर को टेंडर कमेटी में शामिल करने के लिए कहा था।
मेयर के पत्र के जवाब में सीईओ मनोज कुमार ने भी गुरुवार को पत्र लिखकर मेयर को बताया कि टेंडर कमेटी में डिप्टी मेयर को शामिल करने का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा है कि निगम में एक्ट के तहत ही कोई भी काम किया जा सकता है। एक्ट में स्पष्ट प्रावधान है कि टेंडर कमेटी में मेयर, कार्यपालक पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी और कार्यपालक अभियंता ही रहते हैं। मेयर के नहीं रहने की स्थिति में डिप्टी मेयर टेंडर कमेटी में बैठ सकते हैं। लेकिन नियमत:: डिप्टी मेयर को टेंडर कमेटी का सदस्य नहीं बनाया जा सकता है।

पार्षदों ने जताया विरोध, मेयर को दी चेतावनी

डिप्टी मेयर को टेंडर कमेटी में शामिल करने के मेयर के प्रस्ताव का दर्जनों पार्षदों ने विरोध किया है। पार्षदों ने कहा है कि जब टेंडर कमेटी में मेयर शामिल है तो डिप्टी मेयर को शामिल करने का कोई मतलब नहीं है। इसके बाद भी मेयर ने डिप्टी मेयर को शामिल करने का निर्देश दिया है, इसका मतलब है कि मेयर निगम के कार्यों का निष्पादन करने में पूरी तरह असमर्थ है। पार्षद उर्मिला यादव, सुजाता कच्छप सहित ने कहा है कि टेंडर कमेटी में डिप्टी मेयर को शामिल किया गया तो इसका जोरदार विरोध किया जाएगा।