पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जन धन योजना के तहत खुलेगा कर्मचारियों का खाता

जन धन योजना के तहत खुलेगा कर्मचारियों का खाता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची। रांची नगर निगम के अन्तर्गत काम कर रहे लगभग 2000 सफाईकर्मियों का बैंक में खाता खुलेगा। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत सफाईकर्मियों का खाता खोलने का निर्देश निगम सीईओ ने आठ बैंक के प्रबंधकों को दिया है।
बुधवार को बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक करते हुए सीईओ ने कहा कि निगम के सभी कर्मचारियों का खाता प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खोलना है। इसलिए कर्मचारियों का बैंक में खाता खोलने के साथ पूर्व से जारी चेक को जमा भी लिया जाए।
बैंक प्रबंधकों ने बताया कि पूर्व से जारी चेक का क्लीयरेंस नहीं हो सकता। इस पर सीईओ ने साफ कर दिया कि निगम की ओर से चेक काटने से संबंधित पत्र बैंक प्रबंधकों को दिया जाएगा, ताकि चेक क्लीयरेंस में किसी तरह की समस्या नहीं आए।
मालूम हो कि सफाईकर्मियों को बैंक के माध्यम से मानदेय भुगतान का निगम के जनप्रतिनिधियों ने जोरदार विरोध किया था। इसके बाद सीईओ ने बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक कर शीघ्र बैंक अकाउंट खोलने का निर्देश दिया है। बैठक में सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई, यूको बैंक और बैंक ऑफ इंडिया के पदाधिकारी उपस्थित थे।