रांची। मनरेगा अंतर्गत गहन सहभागी नियोजन अभ्यास पर चल रहे सर्ड हेहल में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 200 से अधिक डीआरटी एवं चार्ज पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। गहन सहभागी नियोजन अभ्यास का उद्देश्य देश के 2500 सर्वाधिक पिछड़े प्रखंडों में ब्लॉक योजना दल (बी०पी०टी०) के सदस्यों को गहन सहभागी नियोजन अभ्यास के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना है।
आई०पी०पी०ई० के प्रखंड प्रभारी अधिकारी द्वारा बी०पी०टी० सदस्यों का चयन किया जायेगा। इसके लिए मनरेगा मजदूरों के परिवारों के युवाओं (महिला और पुरूष) को लिया जायेगा। समापन कार्यक्रम का उद्घाटन मनरेगा आयुक्त राहुल पुरवार ने किया।
चयन में यह ध्यान में रखा जायेगा कि वे स्थानीय भाषा में पढ़ने-लिखने और संवाद कौशल के साथ ही कम-से-कम प्राथमिक शिक्षा प्राप्त हों। ग्राम पंचायतों की योजना बनाने में मदद के लिये बी०पी०टी० सदस्यों को उप-टीमों में संगठित किया जायेगा।
इस अभ्यास का मूल उद्देश्य ग्रामीणों को बजट निर्माण के लिए प्रशिक्षित करना है। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के तौर पर श्री दीपक कुमार दास, विशेष कार्य पदाधिकारी, मनरेगा ने लोगों को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम केा सफल बनाने में श्री अनिल नारायण सिंह, ओ०एस०डी०, मनरेगा और श्रीमती शुभा, फैकल्टी, सर्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।